April 20, 2025

हमारे बारे में:-

Spread the love

यह छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाईट हैं-
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों और कलाकारों का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन है, जो छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार से पंजीकृत है। यह संगठन सरकारी योजनाओं और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करता है, जिससे समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य किया जाता है। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक श्री टी.एस.सिंह कंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे जी हैं

इस संगठन में विभिन्न मीडिया संस्थानों के लगभग 2600 प्रतिनिधि एवं पत्रकार और 420 से अधिक सोशल मीडिया कलाकार जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही, बालीवुड के कई मशहूर कलाकार एवं फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े पेशेवर भी इस संगठन का हिस्सा हैं, जो इसे और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य राज्य के पत्रकारों और कलाकारों को सहयोग प्रदान करते हुए, उनके माध्यम से छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। यह संगठन छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होता है।

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की टीम एवं विशेषताएँ :-

  1. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (420+)
  2. फिल्म एवं एल्बम, लोक कलाकार
  3. DOP (फिल्म/टी.वी.)
  4. आडियो विडियो ऐडिटर (फिल्म/टी.वी.)
  5. फिल्म डायरेक्टर (मुंबई)
  6. स्क्रिप्ट राईटर (मुंबई)
  7. सेलिब्रिटी कोर्डिनेटर
  8. डिजिटल प्रचार प्रसार

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन (CGMA)
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों और कलाकारों का सबसे बड़ा संगठन है, जो छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार से पंजीकृत है। यह संगठन सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करता है और पत्रकारों व कलाकारों के लिए अनेक लाभदायक सुविधाएं प्रदान करता है।

पत्रकारों और कलाकारों को लाभ:

  1. आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र:

एसोसिएशन के सदस्य बनने पर पहचान हेतु आधिकारिक आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र दिया जाता है।

  1. चिकित्सा सुविधाएं:

छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पतालों में विशेष चिकित्सा सुविधा का प्रावधान।

  1. साइबर सुरक्षा:

हैकिंग या साइबर समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी साइबर एक्सपर्ट से निशुल्क मार्गदर्शन।

  1. यात्रा में सुविधा:

विशेष परिस्थिति में यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान।

  1. पुलिस सुरक्षा सहयोग:

संकट की स्थिति में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने में सहयोग।

  1. शासकीय और अशासकीय कार्यक्रमों में भागीदारी:

विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का विशेष अवसर।

  1. आर्थिक सहयोग:

योग्यता के आधार पर पेड प्रमोशन और अन्य आर्थिक सहायता।

  1. पिकनिक और यात्रा:

सदस्यों के लिए पिकनिक और यात्राओं का आयोजन।

  1. न्याय में सहयोग:

पत्रकारों और कलाकारों को न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग।

  1. प्रशिक्षण और मार्गदर्शन:

बालीवुड के अनुभवी कलाकारों से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन।

  1. कानूनी सहायता:

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वकीलों से कानूनी सहायता।

  1. स्टेट कंट्रोल रूम:

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए CGMA के राज्य नियंत्रण कक्ष का उपयोग।

  1. मेडिकल परामर्श:

अनुभवी डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श की सुविधा।

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों और कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभा सकें।